
- अरुणेश चंद्र की विशेष रिपोर्ट –
नई दिल्ली डेस्क। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली’ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा प्रहार किया। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलीभगत कर वोट चोरी कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा- “यह सिर्फ वोट चोरी नहीं, संविधान पर हमला है।” उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप लगाया। चुनाव आयोग के तीन शीर्ष अधिकारियों के नाम लेते हुए राहुल ने कहा कि “ECI भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।” उन्होंने चेतावनी दी- “सत्ता बदली तो कानून बदलेंगे, दोषियों पर कार्रवाई होगी।”
RSS पर निशाना साधते हुए राहुल बोले- “हमारी विचारधारा सत्य है, उनकी विचारधारा शक्ति।” “सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है, जीत सत्य की होगी।” प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा- “मोदी का आत्मविश्वास टूट चुका है।” “अमित शाह सत्ता के साथ बहादुर हैं, सत्ता गई तो बहादुरी भी जाएगी।”
खड़गे का वार:
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- “BJP वोट चोरी कर देश से गद्दारी कर रही है।” “संविधान को बचाने की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है।”
प्रियंका गांधी का आरोप: “ECI पर हमला हो रहा है।” उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव की चुनौती देते हुए कहा- “फेयर चुनाव हो तो BJP हार जाएगी।” रेवंत रेड्डी का समर्थन: तेलंगाना CM ने कहा- “यह मुद्दा दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का है।”
सचिन पायलट का सवाल: “इलेक्शन कमीशन को जवाब देना होगा।”
रामलीला मैदान से कांग्रेस का ऐलान- “वोट चोरी नहीं चलने देंगे।” “सत्य के साथ खड़े होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।”
