- डॉ अरुण कुमार मयंक –
बिहारशरीफ डेस्क। नालंदा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रण अपने चरम पर है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने ऐसा हमला बोला है, जिसने पूरे राजनीतिक तापमान को उबलते बिंदु पर पहुँचा दिया है। छोटे मुखिया ने प्रेस से बात करते हुए मंत्री पर करारी चोट की। उनके बयान ने माहौल में आग लगा दी है। - छोटे मुखिया का दावा- “अहंकारी मंत्री की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता ने इस बार उन्हें ठुकरा दिया है। हार से घबराए हुए मंत्री और उनकी पूरी टीम फर्जी जीत का माहौल खड़ा कर रही है।” उन्होंने कहा कि जिस नेता ने दशकों से सत्ता का दंभ दिखाया, आज वही अपनी जमीन खिसकने से बौखलाया हुआ है।
दुष्प्रचार का आरोप, मैदान में गरमी:
छोटे मुखिया का कहना है कि मंत्री के ‘रणनीतिकार’ लगातार सोशल मीडिया और जमीन पर झूठे सर्वे, फर्जी समर्थन और मनगढ़ंत आंकड़े फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी- “जनता किसी जाल में न फँसे। असली तस्वीर EVM खोलेगी।”
मतदाताओं से सीधा संवाद: ‘नालंदा जाग चुका है’:
कांग्रेस प्रत्याशी ने नालंदा के वोटरों को धन्यवाद देते हुए कहा- “इस बार जनता जात-पांत के दायरे से ऊपर उठ चुकी है।” “लोग बदलाव चाहते हैं, विकास चाहते हैं, सम्मान चाहते हैं।” “नालंदा ने इस बार साफ संदेश दे दिया है- घमंड की राजनीति नहीं चलेगी।”
मंत्री खेमे में बेचैनी, माहौल में हलचल:
छोटे मुखिया के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। मंत्री के समर्थक खेमों में बेचैनी बढ़ गई है। चुनावी रणनीतिकार तेजी से नए समीकरण गिनने लगे हैं। स्थानीय राजनीतिक विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि चुनाव का रुख धीरे-धीरे बदल रहा है और मुकाबला अत्यंत दिलचस्प हो चुका है।
छोटे मुखिया की अंतिम अपील:
“फर्जी प्रचार से सावधान रहें।” “किसी भी प्रकार की अफवाह पर भरोसा न करें।”
“मतगणना सबसे बड़ा सच बताएगी- और उस दिन कई चेहरे बेनकाब होंगे।”
