

– पंचमुखी न्यूज –
बिहारशरीफ डेस्क। विहंगम योग संत समाज नालन्दा की स्वर्वेद यात्रा का दशम् महोत्सव का आयोजन मंगलवार को बिहारशरीफ में बड़े ही धूम-धाम से किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी स्वर्वेद यात्रा का शुभारंभ स्थानीय श्रम कल्याण केन्द्र मैदान से किया गया। यह यात्रा एतबारी बाजार, मोगल कुआं, सोहसराय बाजार होते हुए पुनः श्रम कल्याण केन्द्र मैदान में आकर सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज के जिला सरयुग सिंह ने कहा कि अमर हिमालय योगी 20 कला विभूषित अनन्त श्री महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज द्वारा रचित अध्यात्म जगत की अमूल्य कृति है। नालन्दा जिला के पत्रिका प्रभारी वैद्य देवकान्त कश्यप ने स्वर्वेद के दोहे — “सुख-शांति सबको मिले यह उपदेश हमार! सारा विश्व हमार है, हम हैं सब संसार!!” के माध्यम से स्वर्वेद की उपयोगिता को बतलाया और विस्तारपूर्वक समझाया।
आज की स्वर्वेद यात्रा में सरयुग सिंह, सीताशरण प्रसाद, उदय शंकर प्रसाद, कपिल प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, देवानंद, दयानंद, ओम प्रकाश, देवकांत कश्यप, मातृ शक्ति उपदेष्टा निर्मला देवी, रिंकू देवी, माला रानी, रेखा देवी आदि कुल 51 लोगों ने भाग लिया। इस बार आगामी 25-26 नवंबर 2025 को बनारस में होने जा रहे विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव को समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा।
