-डॉ अरुण कुमार मयंक –
पटना स्टेट डेस्क। चार सितंबर को बिहार बंद रहेगा। पीएम की मां को गाली को एनडीए ने गंभीरता से लिया है। इसी को लेकर बिहार बीजेपी महिला मोर्चा ने यह बिहार बंद बुलाया है। एनडीए के घटक दलों ने भी बंद को समर्थन दिया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस बंद का रेल व अन्य आपात सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। यह घोषणा एनडीए के प्रदेश अध्यक्षों ने की है।
BJP कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस: NDA की ओर से बीजेपी दफ्तर में जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। एनडीए घटक दलों के तमाम प्रदेश अध्यक्षों ने प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। सभी राजनीतिक दलों ने पीएम की मां को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर दुख व्यक्त किया।
4 सितंबर को बिहार बंद रहेगा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर असंसदीय शब्द का उपयोग किया गया है। यह लोकतांत्र को कलंकित करने वाला है। मां को सम्मान देने के बदले मां -बहन प्रति यही सम्मान देते हैं?
”4 सितम्बर को बिहार बंद किया गया है। महिला मोर्चा की ओर से बंद बुलाया गया है। तमाम नेता और घटक दल उन्हें समर्थन देंगे। सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बन्द रहेगा। बंद के दौरान रेल, आपात सेवाएं चालू रहेगी.”- दिलीप जायसवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
‘महागठबंधन नेताओं के अंदर अहंकार है’ : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं के द्वारा खुले मंच से अपशब्द का प्रयोग किया जाना दुखद है। यह न केवल राजनीतिक जीवन के लिए बल्कि लोकतंत्र का अपमान है।
