शिद्दत के साथ याद किये गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम व जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद

-पंचमुखी न्यूज़-
बिहारशरीफ डेस्कl स्थानीय राजेन्द्र आश्रम में रविवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 10 वीं पुण्यतिथि एवं नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व वरीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद की 27वीं पुण्यतिथि लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सरफराज मल्लिक की अध्यक्षता में मनाई गईl इस अवसर पर लोगों ने डॉ कलाम की भारत में मिसाइल मैन के नाम से चर्चित होने को देश का गौरव बतायाl वहीं उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा क्षेत्र में इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके हम आज भी कायल हैl वहीं नालंदा कांग्रेस में सुरेश प्रसाद द्वारा वरीय उपाध्यक्ष रहते हुए तन-मन-धन से की गई सेवाओं के लिए आज भी लोग याद करते हैंl कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की गाथाएं लोग हमेशा गाते हैंl

इस अवसर पर सरफराज मल्लिक ने जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला को साधुवाद दिया है कि अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपने संकल्प में कहा था कि हमारे कांग्रेस में जिन भी नेताओं का कार्य प्रशंसनीय रहा है, हम उनकी पुण्यतिथि के रूप में याद कर दिवंगत हुए नेताओं की व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डालेंगेl इस जिले में पहली बार उनकी बातों को अमल किये जाने पर मुझे गर्व है कि पूर्व वरीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद जी की आज पुण्यतिथि हम मना रहे हैं तथा आने वाले दिनों में भी ऐसे महान कांग्रेसी को याद कर हम उनके कार्यों से प्रेरणा लेंगे तथा उनके बताए गए रास्तों पर चलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए संकल्पित होकर अपनी एकता को प्रदर्शित करेंगेl

इस अवसर पर सुनील कुमार सिन्हा (अधिवक्ता), हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, रमेश कुमार, अजीत कुमार, मंजू कुमारी, कृष्ण दास, जेड इस्लाम, हिमांयू अंसारी, दीपक कुमार, इम्तियाज आलम, दिलीप मंडल, अखिलेश्वर कुशवाहा, अनिल चंद्रवंशी आदि कांग्रेसजनों ने भी एपीजे अब्दुल कलाम एवं दिवंगत सुरेश बाबू को सच्चा कांग्रेसी बतलाया तथा उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहरायाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!