
-दीपक विश्वकर्मा-
चंडी। भाजपा के हरनौत विधान सभा का बूथस्तरीय कार्यशाला रविवार को जैतीपुर स्थित मैरेज हॉल में सम्पन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता हरनौत विधानसभा संयोजक धीरेंद्र रंजन ने की। इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय प्रभारी जितेंद्र सिंह नीरज ने कहा आज एन डी ए के नेतृत्व में बिहार काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। बिहार में चारों ओर सड़कों का जाल बिछा है। पहले बिजली बिहार में महीनों में कभी-कभार दर्शन देती थी। आज बिहार के हर गांव में चौबीसों घंटे बिजली मिलती है। पूर्व की सरकार में शाम होते ही अपराधियों के डर से बाजार बंद हो जाता था। आज नीतीश कुमार के सरकार में रात के ग्यारह बजे भी बाजार खुला रहता है। एन डी ए के शासन में पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे युवाओ के लिए सरकारी नौकरी के साथ साथ रोजगार के कई अवसर सृजित किए जा रहे है। जिला प्रभारी संजय मुन्ना ने कहा कि भाजापा के सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही बूथों पर एक बूथ, टेन यूथ के नारे के साथ लग जाना है। हमारा एक ही नारा है बूथ जीतो, चुनाव जीतो।
हरनौत विधानसभा संयोजक धीरेंद्र रंजन ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज हम सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु अभी से कमर कस लेना है और जिस तरह से भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य किए है– चाहे सड़क हो, ग्रामीण सड़क, बिजली, पेंशन की राशि 400 से 1100, प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के लिए,घरों का निर्माण, उज्ज्वला योजना से गैस चूल्हे, शौचालय का निर्माण, 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त अनाज, बच्चियों के लिए साइकिल एवं पोशाक योजना, युवाओं के रोजगार के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, हायर एजुकेशन के लिए स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 4 लाख का योजना जैसे अनेकों उपयोगी योजना जनसाधारण के लिए चलाई जा रही है। इसका प्रचार-प्रसार हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
आज के इस कार्यशाला में हरनौत विधानसभा प्रभारी अविनाश मुखिया, मंडल अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, मनोज कुमार, अभय नंदन पांडे, चुन्नी देवी, मुकेश कुमार,निबोध कुमार, अमरजीत सिंह, सुबोध कुमार, बिपिन सिंह, सुमन सौरभ, विजय प्रसाद, शशिभूषण सिंह, डॉ आशुतोष, सतीश प्रसाद, विकाश सिंह बाबा, अरविंद पटेल, प्रणव देव, सतीश कुमार, मंटू सिंह, भोला साब, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
