नालंदा के चंडी में पूर्व विधायक के समर्थकों की बैठक, अनील सिंह ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान

-पंचमुखी न्यूज़-
चंडी (नालंदा)। नगर पंचायत के एक निजी उत्सव भवन में रविवार को पूर्व विधायक अनील सिंह ने अपने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कामेश्वर सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति तय करना था।

इस अवसर पर अनील सिंह ने समर्थकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करें और जनता से सीधा संवाद बनाएं। वहीं उन्होंने इस बैठक के माध्यम से कई वर्षों से राजीतिक गलियारों से दूर रहे पुराने साथियो में जान फूंकने का काम किया है। सभी कार्यकर्तों ने पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रामराज सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चंडी विधान सभा से दो बार विधायक रह चुके अनील सिंह राजनीतिक से दूर होते जा रहे थे जिसके कारण कार्यकर्ता भी असमंजस की स्थिति में थे। एक बार फिर से अनील सिंह के राजनीतिक में सक्रिय होते ही कार्यकर्तों में जान आ गयी है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग एक-एक वोट तो देगे ही साथ में धन और तन भी साथ है। हम सभी मिलकर जनता से दूर रहने बाले नेता को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। मौके पर अर्जुन यादव, कमाल अहमद, नरेंद्र शाही, राजेश्वर मुखिया, टुन्न सिंह, विशुद्धानन्द पांडेय, श्रवण कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह एवं सत्येंद्र सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!