-पंचमुखी न्यूज़ –
बिहारशरीफ डेस्क। नालंदा जिला कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष वाल्मीकि सिंह (102 वर्ष) का निधन शनिवार को हरनौत के खरथुआ ग्राम में हो गयाl उन्होंने जीवनपर्यंत कांग्रेस पार्टी में रहकर अपनी दायित्व का निर्वहन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के निर्देशानुसार राजीव कुमार मुन्ना, अजीत कुमार, दिलीप मंडल, अनिल पासवान एवं अनिल चंद्रवंशी ने उनके गाँव पहुंचकर दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी को कांग्रेस का तिरंगा एवं पट्टा भेंट किया। कांग्रेस नेता राजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि खरथुआ गांव के साथ नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के लिए अपूरणीय क्षति है तथा इनकी किए गए कार्यों को कांग्रेस कमेटी हमेशा याद करेगा। इनके संबंध में कहा कि जब मैं छात्र राजनीति की शुरूआत की थी, तब से उनके सान्निध्य में मुझे राजनीति सीखने का मौका मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है। कांग्रेसजनों ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा मृतक के परिजनों को ढाढ़स दी।
