बिहार में सीटों व टिकट के लिए कांग्रेस की 11 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमिटी, इसमें पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह नहीं, अजय माकन इसके चेयरमैन

-विशेष रिपोर्ट-
पटना स्टेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी के अन्य सदस्यों में प्रणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढ़ी और कुणाल चौधरी शामिल हैं। ये कमेटी उम्मीदवारों और विधानसभा सीटों का चयन करेगी।

स्क्रीनिंग कमेटी में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधानसभा में विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान,विधान परिषद में विधायक दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव, शहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी भी सदस्य होंगे। हालांकि इस कमेटी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को जगह नहीं मिली है।

Hon’ble Congress President Shri @kharge has constituted the following Screening Committee for the upcoming Assembly Elections in Bihar, with immediate effect. pic.twitter.com/ru4EvCkZdC

— Congress (@INCIndia) July 26, 2025

स्क्रीनिंग कमेट का काम संभावित उम्मीदवारों की जांच और चयन करना, पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए संवाद करना, सामाजिक समीकरणों और जीत की संभावनाओं पर विचार और केंद्रीय चुनाव समिति को अंतिम सिफारिश भेजना होगा। आपको बता दें 2020 के चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, और 19 सीटें ही जीतने में सफल रही थी। इस बार कांग्रेस की रणनीति जिताऊ सीटों पर लड़ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!