नालंदा में पावापुरी आत्महत्या कांड के खिलाफ माले–ऐपवा की ओर से न्याय मार्च का आयोजन

-पंचमुखी न्यूज़-
बिहारशरीफ डेस्क। नालंदा जिला के पावापुरी परिवार ख़ुदकुशी कांड के विरोध में भाकपा (माले) और ऐपवा की ओर से सोमवार को बिहारशरीफ में संयुक्त विरोध मार्च का आयोजन किया गया। मार्च पार्टी कार्यालय कमरुद्दीनगंज से निकल कर L I C मोड़, रांची रोड होते हुए अस्पताल चौराहा पर पहुंच कर सभा मे तब्दील हो गया।
उल्लेख्य है कि धर्मेंद्र कुमार, जो जल मंदिर के पास एक छोटी सी कपड़े की दुकान चलाते थे, ने कर्ज के दबाव में अपने परिवार सहित सल्फास खाकर आत्महत्या कर लिया। धर्मेंद्र ने अजय कुमार और धर्मेंद्र कुमार उर्फ मोदीजी/ नेताजी नामक दो महाजनों से लगभग 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिस पर हर माह 50,000 रुपये ब्याज वसूला जा रहा था। लगातार गाली-गलौज, मानसिक प्रताड़ना और परिवार पर बने दबाव से परेशान होकर उन्होंने पत्नी (38 वर्ष), दो बेटियाँ (17 व 14 वर्ष), बेटा (13 वर्ष) और स्वयं जहर खा लिया। पत्नी, दोनों बेटियाँ और बेटा की मौत पावापुरी अस्पताल मे हो गई, जबकि धर्मेंद्र की भी मौत PMCH में इलाज के दौरान हो गई। सौभाग्यवश 7 वर्षीय एक पुत्र बच गया।

इस मौके पर माले के जिला सचिव सुरेन्द्र राम ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों की देन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक ओर मोतिहारी में “लखपति दीदी” की योजनाओं की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नालंदा में एक पूरा परिवार कर्ज के बोझ में दब कर मर गया। माले नेता ने मांग किया कि बचे लड़के की परवरिश की पूरी जिम्मेवारी सरकार ले । महाजनी कर्ज की वसूली पर सख्त कानून बनाया जाए। मृतक के परिवार के आश्रित को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। दोषी कर्जदाताओं को गिरफ्तार कर सजा दिलाया जाए। हर पंचायत में बैंक शाखा खोला जाए और गरीबों को 2-2 लाख रुपये की घोषित सहायता तुरंत दिया जाए ।

माले नेता अनिल पटेल ने महाजनी कर्ज वसूली पर कानूनी रोक लगाने, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और महाजनी कर्जों की माफी अभियान चलाने तथा सूदखोरों पर कार्रवाई हेतु नीति बनाने की मांग सरकार से की है। नेताओं ने कहा कि 31जुलाई 2025 को पटना के I MA हाल में आयोजित कर्ज मुक्ति सम्मेलन मे इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में भाकपा माले जिला कमीटि सदस्य पाल बिहारी लाल, प्रमोद यादव, रेणु देवी, इंसाफ मंच के जिला संयोजक अधिवक्ता सरफराज अहमद खान ऐक्टु नेता मकसूदन शर्मा, सुनील कुमार, खेग्रामस जिला सचिव रामधारी दास, महेन्द्र प्रसाद, रामाधीन केवट, माले नेता अधिवक्ता अनिल पटेल इंनौस के जिला अध्यक्ष बिरेश कुमार, सचिव शत्रुघ्न कुमार, माले नेता अशोक कुमार राजेश रविदास ऐपवा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, मीना देवी, माले नेता सम्भु बर्मा, रविरंजन कुमार, कैलाश प्रसाद, बाढ़न पासवान, गजाधर प्रसाद, रामनन्दन प्रसाद, महेंद्र रविदास, किशोर साव, परमानन्द साव, श्रवण सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!