
-पंचमुखी न्यूज़-
बिहारशरीफ डेस्क। भाकपा माले के महिला संगठन ऐपवा की राज्यस्तरीय जांच टीम ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार पावापुरी में एक छोटी सी कपड़ा की दुकान जल मंदिर के पास चला कर अपने परिवार का लालन-पालन करते थे। दूकान में पूंजी के लिए धर्मेंद्र कुमार उर्फ मोदी जी ने अजय कुमार उर्फ नेता जी से लगभग 5 लाख रुपया कर्ज लिया जिसका ब्याज महीने का 50 हजार रुपया होता था। भरपाई छोटी सी दुकान से संभव नहीं था। और कर्जदाता के द्वारा हमेशा दबाव बनाया जा रहा था। तथा पत्नी व बेटी के सामने गाली-गलौज करता था। इससे परेशान होकर 18 जुलाई को धर्मेंद्र कुमार ने दो बेटी एक 17 साल व 14 साल, एक बेटा 13 साल, पत्नी 38 साल और खुद ने बाजार से सलफास की गोली खा लिया जिससे पत्नी, दो बच्ची एक बच्चा की मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। एक 7 साल का बच्चा ने जहर नहीं खाया है।
प्रेस को संबोधित करते हुए ऐपवा के महासचिव कॉमरेड मीना तिवारी ने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय व हृदय बिदारक है। केंद्र व राज्य सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। जो कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी में लखपति दीदियों का बखान कर रहे थे और नालंदा में 4–4 लोगो का मौत कर्ज के बोझ तल्ले दब कर मौत हो जा रही है । दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी हुआ है। लेकिन अभी तक एक भी व्यक्ति का गिरफ्तारी नहीं होना भी पुलिस प्रशासन के रवैया पर सवाल खड़ा करता है। तिवारी ने तत्काल कर्जदाता को गिरफ्तार करने तथा जीवित बच्चा को बेहतर शिक्षा,परवरिश व सुरक्षा की गारंटी करने पीड़ित परिवार के सदस्य को 50 लाख रुपया मुआवजा देने। तथा धर्मेंद्र कुमार को सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज कराने की मांग की है। तथा प्रत्येक पंचायत में बैंक का ब्रांच खोलने की मांग की। सभी गरीबों को 2–2 लाख रुपया देने सूदखोरों के ऊपर कानूनी करवाई करते हुए एक पॉलिसी बनाने। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों व महाजनी कर्ज को माफ करने की मांग की है।
जांच दल में ऐपवा के राज्य सचिव अनीता सिंहा,महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड मंजू प्रकाश ऐपवा के नवादा जिला सचिव सावित्री गुप्ता,माले जिला सचिव सुरेंद्र राम,अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जिला सचिव व माले के गिरियक प्रभारी रामधारी दास,R Y A के जिला सचिव व माले के राजगीर प्रभारी शत्रुध्न कुमार बिहार ग्रामीण प्रभारी सुनील कुमार,रविरंजन कुमार,ऐपवा के जिला सचिव गिरजा देवी, पाल बिहारी लाल,अनिल पटेल,मकसूदन शर्मा नवलकिशोर आदि लोग शामिल थे।
