-पंचमुखी न्यूज़-
बिहारशरीफ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व विधायक अनील सिंह ने कहा कि बिहार में गुंडा राज नहीं तो और क्या है! उन्होंने सूबे की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध चरम सीमा पर है। राज्य के किसी न किसी हिस्से में रोज हत्या हो रही है। राजधानी पटना में तो हत्याओं का दौर चल रहा है। हाल ही में सशस्त्र अपराधियों ने पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर दिनदहाड़े हत्या की, जो कानून-व्यवस्था की बद से बदतर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने नीतीश कुमार को भाजपा की कठपुतली बताते हुए कहा कि उनकी सरकार को भाजपा के नेतृत्व ने बंधक बना लिया है।
श्री सिंह शनिवार को बिहारशरीफ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पूरे सूबे को गर्त में धकेल दिया है। विकास के नाम पर सरकारी फण्ड की जबरदस्त लूट चल रही है। नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि औद्योगीकरण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बिहार 28 बड़े राज्यों में सबसे निचले पायदान पर है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए पूर्व विधायक ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा को महज चुनावी स्टंट बताया। पूर्व में मुख्यमंत्री कहते थे कि बिजली मुफ्त में कभी नहीं देना चाहिए, कम दर पर देना चाहिए। लेकिन, 2025 में होने जा रही चुनावी हार को देखते हुए मुख्यमंत्री अपनी ही बात पर पलटी मार दिए और 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी। चुनाव से पहले जनता को लुभाने के लिए ऐसी घोषणाएं आम हैं। लेकिन, बिहार के लोग अब इन वादों को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को 12 माह बिजली बिल चुकानी पड़ती है। जबकि किसान मात्र पांच से छह माह ही बिजली का खेती में उपयोग करते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री से किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग करते हैं।

अनिल जी को प्रखर होकर राजद का पिछलग्गु नहीं बनकर स्थानीय स्तर पर सघन मुहीम चलाने के लिए कांग्रेस को प्रेरित करने कि आवश्यकता हैं, कांग्रेस ने भी लम्बे समय तक देश को अंधरे में रखा हैं शिवाय इनके पिताजी जैसे कैसे सम्मानित लोगों के, आपकी अपनी पहचान हैं महाशय, आप जनता के मुद्दे को राजनीती का बिषय वस्तु बनाये। नालन्दा में अवसर मिलेंगे लेकिन जमाबंदी, दाखिल ख़ारिज अगर आप ईमानदारी से प्रखंड स्तर पर करा दे।