- पंचमुखी स्पेशल –
पटना स्टेट डेस्क। शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में बड़ा घटनाक्रम। सीबीआई ने दर्ज की FIR। पटना यूनिट ने संभाली जांच की कमान। जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत अब केंद्रीय एजेंसी के दायरे में। बिहार सरकार के आग्रह के बाद CBI का औपचारिक एक्शन।
दिल्ली ले जाई गईं अहम फाइलें:
सूत्रों के मुताबिक केस से जुड़ी कई अहम फाइलें स्टडी के लिए दिल्ली भेजी गईं।
सीबीआई टीम जल्द चित्रगुप्त नगर थाना पहुंच सकती है।
घटनास्थल का भी मुआयना संभव।
पहले जुटाए गए सबूतों का होगा बारीकी से विश्लेषण।
फिर तय होगी जांच की नई दिशा।
क्या है पूरा मामला?:
6 जनवरी।
कंकड़बाग स्थित निजी गर्ल्स हॉस्टल।
कमरे में बेहोश मिली नीट छात्रा।
11 जनवरी।
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
9 जनवरी को चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज।
शुरुआत में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई।
लेकिन 15 जनवरी को आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट।
PMCएच रिपोर्ट में यौन हिंसा की आशंका।
शरीर पर 10 से ज्यादा जख्म के निशान।
जांच की दिशा बदल गई।
गिरफ्तारी और SIT :
हॉस्टल संचालक गिरफ्तार।
पटना आईजी जितेंद्र राणा की अगुवाई में SIT गठित।
पटना से जहानाबाद तक छानबीन।
24 जनवरी को FSL रिपोर्ट ने चौंकाया।
अंत:वस्त्र में मानव वीर्य की पुष्टि।
लापरवाही पर कार्रवाई।
चित्रगुप्त नगर की थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी निलंबित।
कदमकुआं के अपर थानाध्यक्ष हेमंत भी सस्पेंड।
अब CBI क्या करेगी?
पहला कदम—बिहार पुलिस की केस डायरी का अध्ययन।
दूसरा—साक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन।
तीसरा—जरूरत पड़ी तो नए सिरे से पूछताछ।
तीन से चार दिनों में थाने और हॉस्टल का दौरा संभव।
तकनीकी और फॉरेंसिक एंगल से जांच।
सियासत भी गरम:
सरकार को CBI जांच से राहत की उम्मीद।
विपक्ष अब भी हमलावर।
आरोप—सबूतों से छेड़छाड़ हुई।
किसी बड़े शख्स को बचाने की कोशिश।
विपक्ष का तर्क—
बिहार और केंद्र में एनडीए की सरकार।
CBI की निष्पक्षता पर नजर।
नवरुणा कांड समेत पुराने मामलों की भी चर्चा।
बड़ा सवाल:
क्या CBI खोलेगी मौत का सच?
क्या सामने आएगा दरिंदगी का पूरा चेहरा?
पटना से दिल्ली तक हलचल तेज।
अब सबकी नजर CBI की अगली चाल पर।
