- पंचमुखी न्यूज़ –
बिहारशरीफ डेस्क |
मध्य विद्यालय ककड़िया में शोक सभा।
शिक्षक राजनीति के महायोद्धा ब्रजनंदन शर्मा को श्रद्धांजलि।
सभा की अध्यक्षता शिक्षाविद राकेश बिहारी शर्मा ने की।
राकेश बिहारी शर्मा बोले—
ब्रजनंदन शर्मा शिक्षकों की आवाज थे।
उनका संघर्ष इतिहास में दर्ज रहेगा।
58 वर्षों तक निर्विरोध राज्य अध्यक्ष रहे।
शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए आजीवन लड़े।
उन्होंने कहा—
एक आह्वान पर आंदोलन खड़ा हो जाता था।
सरकार संवाद को मजबूर होती थी।
उनका नेतृत्व अद्वितीय था।
शिक्षक समाज को अपूरणीय क्षति हुई।
प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार मेहता ने कहा—
यह शिक्षक आंदोलन के लिए गहरा आघात है।
वे केवल नेता नहीं, मार्गदर्शक थे।
सभा में अनुज कुमार, अरविन्द कुमार शुक्ला, रणजीत कुमार सिन्हा, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, विश्वरंजन कुमार, मो. रिज़वान अफताब, शिक्षिका पूजा कुमारी, अनीता कुमारी, मुकेश कुमार, रामजी चौधरी तथा विद्यालय परिवार के सदस्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मौन रखकर दिवंगत आत्मा को नमन किया गया।
