
- डॉ. अरुण कुमार मयंक –
बिहारशरीफ डेस्क | नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी ने 140वां स्थापना दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। राजेंद्र आश्रम से अनुग्रह नारायण पार्क तक पदयात्रा। महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण। संविधान बचाने का संकल्प। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने दिलाई संविधान की शपथ। बापू की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान। ग्राम स्वराज के संकल्प को दोहराया।
कांग्रेस लीगल सेल के जिलाध्यक्ष सरफराज मल्लिक ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका गिनाई। नेहरू की औद्योगिक व चिकित्सा क्रांति का जिक्र। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा मजबूत होने का दावा। राजीव गांधी की संचार क्रांति और गांवों तक विकास की बात। मनमोहन सिंह के दौर को आर्थिक मजबूती का उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में गूंजा—कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद। एकता, अखंडता और बलिदान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प। मो. हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, रमेश कुमार, नंदू पासवान, रणधीर रंजन मंटू, ई. टीपू, फरहत जबीं, संजू पांडे, मंजू देवी, नवीन कुमार , डॉ. अवधेश प्रसाद, धनंजय पटेल, नवीन कुमार गांधी, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, किरानी पासवान, श्रीकांत शास्त्री, रंजीत कुमार, असगर भारती सहित कई नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन।
