“दिल्ली में गूंजेगी लखीसराय की दहाड़! कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली को सफल बनाने का बिगुल फूंका”

– डॉ अरुण कुमार मयंक –

लखीसराय डेस्क। जिला कांग्रेस कार्यालय चित्तरंजन आश्रम में रविवार को जबरदस्त रणनीतिक बैठक हुई।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने की। लक्ष्य—14 दिसंबर 2025, नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ऐतिहासिक ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली को धमाकेदार सफलता दिलाना।

बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।उन्होंने कहा—“यह सिर्फ रैली नहीं… यह जनता की दबी-सहमी आवाज को दिल्ली में गूंजाने का मंच है।” उन्होंने लखीसराय के कार्यकर्ताओं से महामुहिम की तरह दिल्ली पहुंचने की अपील की। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार भी पूरी तरह आक्रामक मूड में दिखे।उन्होंने साफ कहा—“लखीसराय जिला कांग्रेस पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेगा…हर प्रखंड, हर पंचायत, हर बूथ से गाड़ियां भरकर रवानगी होगी। 14 दिसंबर को दिल्ली में लखीसराय सबसे आगे दिखाई देगा।”

बैठक में नेता—उपाध्यक्ष उचित यादव, श्रीकांत ठाकुर, प्रेम कुमार, अलख निरंजन, संजीव कुमार, जयकिशोर यादव, महेश प्रसाद यादव ने भी रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।पूरे जिले में अब रैली मोड ऑन…कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोश चरम पर…14 दिसंबर को दिल्ली में लखीसराय की गरज सुनाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!