अमित शाह के दौरा से पहले ही बिहार में कद्दावर BJP नेता का इस्तीफा, बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप। पढ़िए पूरी खबर…

– पंचमुखी न्यूज़ –
पटना/ जहानाबाद। बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरा पर हैं। इस दौरान शाहाबाद क्षेत्र का दौरा करेंगे। इससे पहले ही जहानाबाद के कद्दावर नेता व पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

28 वर्षों तक जुड़े रहे: पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष शशि रंजन पार्टी कार्यकारिणी सदस्य से इस्तीफा दिया है। शशि रंजन ने कहा कि वे 28 वर्षों तक संगठन के लिए काम किया। शशि रंजन कल तक महाराजगंज के प्रभारी थे।

अमित शाह की बैठक में नहीं होंगे शामिल: अमित शाह बिहार दौरा पर हैं। 18 सितंबर को पटना में कार्यक्रम है। 19 रोहतास के लिए रवाना होंगे। जहां डेहरी में शाहाबाद और मगध को मजबूत करने के 10 जिलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें जहानाबाद जिला भी शामिल है। हालांकि शशि रंजन के इस्तीफा से राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है।

मान-सम्मान नहीं मिला: शशि रंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के लिए 28 वर्षों तक काम करते रहें। सबसे कम उम्र के युवा जिला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। आज भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है। मुझे अनदेखा किया जा रहा था।

राजनीतिक सफर: शशि रंजन 1995 से 97 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुर्था में नगर मंत्री के पद पर रहे। 1998 में युवा भाजपा के जिला मंत्री रहे. सन 2000 युवा भाजपा के जिला महामंत्री रहे। 2003 में युवा भाजपा के जहानाबाद के जिला अध्यक्ष रहे। 2006 में जहानाबाद भाजपा के जिला महामंत्री रहे। 2009 में भारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष रहे। 2011 से 2015 तक भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पर रहे। 2015 से 2022 तक भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पद पर रहे। 2023 में महाराजगंज लोकसभा के प्रभारी बनाये गये। अभी तक महाराजगंज लोकसभा के प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!