
– पंचमुखी खबर –
पटना स्टेट डेस्क। महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अचानक भड़क गए। उन्होंने कहा कि सुनना है तो सुनो, नहीं तो 10 लोग भी रहेंगे तो भी भाषण दूंगा। दरअसल लोगों को शांत कराने की अपील कर रहे थे। और जब लोग नहीं माने तो खड़गे का धैर्य भी जवाब दे गया।
बिहार के सासाराम से शुरू हुई इंडिया अलायंस की वोट अधिकार यात्रा में महागठबंधन के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यात्रा निकल रही है। इस दौरान सासाराम में अलायंस के दिग्गज नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी भाषण दे रहे थे। लेकिन अचानक वो भड़क गए। उन्होंने कहा कि सुनना है तो सुनो, नहीं तो 10 लोग भी रहेंगे तो भी मैं भाषण दूंगा। दरअसल भाषण के वक्त भीड़ काफी शोर-शराबा कर रही थी। जिसे शांत कराने की कोशिश की गई । लेकिन जब लोग शांत नहीं हुए तो खड़गे का धैर्य भी जवाब दे गया। उन्होंने कहा कि जिसे सुनना है, वो सुने बाकी लोग बाहर जाएं।
अपने भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोग सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। वोट की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। ये वोट काट-काटकर अपनी हुकूमत चलाना चाहते हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसलिए सभी मजबूती के साथ गठबंधन के लोगों के साथ रहिए। ये सरकार जरूर बदलेगी। इनका कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। आपके सहयोग से बिहार में भी सरकार बदलेगी।
