नालन्दा: छोड़ा राजकुमार का साथ, पकड़ा कांग्रेस का हाथ; कौन हैं वह नेता, पढ़िए पूरी खबर…

-पंचमुखी न्यूज-
बिहारशरीफ। नालन्दा के जाने-माने अल्पसंख्यक नेता अकबर खान ने अगस्त क्रांति के मौके पर एनसीपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान का साथ छोड़ दिया है। अकबर खान ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर तथा जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व के कायल होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम, धनेश्वरघाट, बिहारशरीफ में जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के समक्ष कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की l इस अवसर पर अकेला ने कहा कि अकबर खान का राजनीतिक जीवन काफी संघर्षशील रहा है। इन्होंने सामाजिक जीवन में हमेशा गरीब-गुरबों के लिए संघर्ष किया है और आम‌ लोगों के बीच कार्य कर पार्टी के हित में इन्होंने शरद पवार के नेतृत्व में चलकर राजनीति को नया आयाम देने का कार्य कियाl
इस अवसर पर अकबर खान ने कहा कि RJD पार्टी में जाने की चाहत उनके मन में आई लेकिन राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से प्रभावित होकर तथा भारत जोड़ो यात्रा से उनके मन में विचार आया कि देश में जुल्म के खिलाफ लड़ने वाले एकमात्र कांग्रेस पार्टी के जननायक राहुल गांधी हैं। इसलिए उन्होंने इस जिला में संघर्षशील एवं कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष के पद पर बनाने का कार्य किया। इनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी गांव-गांव तक अपने कार्यक्रमों को चलाने का कार्य कर रही है। इससे मैं प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं और जीवनपर्यंत कांग्रेस में रहने का वचन देता हूंl
इस अवसर पर हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, प्रदेश नेता विवेक यादव, सरफराज मल्लिक, जेड इस्लाम, किशोर कुमार, रमेश कुमार, असगर भारती, विवेकानंद पासवान, नंदू पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नवीन कुमार सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, अनिल चंद्रवंशी, दिलीप कुमार, फरहत जवीं, संजू पांडे, सुभाष कुमार, राजेंद्र चौधरी, श्यामदेव राजवंशी, कृष्णा दास व मुन्नी राजवंशी आदि नेताओं ने भी अकबर खान को कांग्रेस में आने पर बधाई दिया है तथा कहा कि जब से नरेश प्रसाद अकेला ने इस जिले की कमान संभाले हैं तब से निरंतर कई दूसरे दलों से लोग अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने का कार्य किया है। इस अवसर पर लोगों ने संघर्षशील प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के प्रति भी आभार प्रकट किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!