नालंदा के हरनौत में कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोले विनोद चंद्राकर: नरेश अकेला के अध्यक्षत्व में ही काम करना होगा

-पंचमुखी न्यूज़ –
बिहारशरीफ। नरेश प्रसाद अकेला हमारे मजबूत जिलाध्यक्ष हैं। कांग्रेस में अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जिलाध्यक्ष अकेला के नेतृत्व में ही काम करना होगा। यह उद्गार केंद्रीय कांग्रेस की ओर से नवनियुक्त नालन्दा के चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री विनोद चन्द्राकर ने व्यक्त किया।

श्री चंद्राकर रविवार को सीएम के गृह प्रखंड हरनौत में विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में गए हुए थे। इसका आयोजन कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया था। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार सिन्हा का हरनौत में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सफल अभियान हैं। झारखण्ड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। वहां महिलाओं को मईय्या सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रु प्रति माह दिया जा रहा है। बिहार में भी माई बहिन मान योजना की बदौलत कांग्रेस विजय प्राप्त करेगी और सरकार बनाएगी।

जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने पार्टी नेता सुनील सिन्हा को बड़ा भाई बताया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील कुमार सिन्हा ने हरनौत की जनता से कहा कि आप हमें ताकत दें, हरनौत से कांग्रेस का विधायक बनाइये और हम पुरानी खोईहुई गौरव-गरिमा वापस दिलाएंगे।

आज के कोंग्रस कार्यकर्ता सम्मान समारोह की शुरुआत मंगल दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद आगत अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व बुक्के देकर किया गया। समारोह में विनोद चन्द्राकर, नरेश प्रसाद अकेला, फरहत जबीं, संजू पाण्डेय, मंजू कुमारी, विवेकानंद पासवान, चन्द्रमणि कुमार, रौशन कुमार, राजीव कुमार, सरफराज मल्लिक, संटू कुमार, वाल्मीकि यादव व रविकांत कुमार आदि को अंग वस्त्र देकर तथा सैकड़ों कार्यकर्ता को अंगोछा देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह को उक्त नेताओं के अलावा हैदर आलम, नंदू पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, दिलीप मंडल, राजीव कुमार मुन्ना, कृष्णा दास, असगर भारती, संजय कुमार पासवान, रमेश कुमार, शशिभूषण कुमार टुनटुन तथा रेनू कुमारी आदि ने भी समारोह को सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!