
- पंचमुखी न्यूज –
बिहारशरीफ डेस्क। नालंदा डाकघर परिसर में शुक्रवार को डाक चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। आम लोगों को डाक विभाग की योजनाओं से जोड़ने का उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। डाक चौपाल की अध्यक्षता राजगीर अनुमंडल के डाक निरीक्षक रामाशीष कुमार ने की। संचालन सदानंद कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डाक अधीक्षक कुंदन कुमार उपस्थित रहे।
डाक अधीक्षक ने सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता, आवर्ती जमा, टाइम डिपॉजिट, मासिक आय योजना और डाक जीवन बीमा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डाकघर आज भरोसेमंद वित्तीय सेवा केंद्र बन चुका है। कार्यक्रम में सुधीर कुमार, मंजू देवी, अभय कुमार सिंह, रुदल पासवान, पंकज कुमार, सुजीत कुमार और नालंदा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अतिथियों ने पंचायत स्तर पर डाक चौपाल आयोजित करने की आवश्यकता बताई। सुधीर कुमार ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करती है। डाकघर की बचत योजनाएं सुरक्षित और लाभकारी हैं। कार्यक्रम के अंत में सदानंद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। डाक चौपाल को लोगों ने उपयोगी और जनहितकारी बताया।
