

- डॉ अरुण कुमार मयंक-
पटना/ कल्याण बिगहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को शपथ लेने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचकर भावनात्मक पल जिया। अवसर था- अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि। स्मृति वाटिका में पहुंचकर सीएम ने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नमन के दौरान भावुक भी दिखे।
परिवार को नमन- मां और पत्नी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि:
मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। पूरा परिसर पहले से ही साफ-सुथरा और फूलों से सजा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि कविराज रामलखन सिंह जीवनभर बख्तियारपुर में रहकर लोगों की निःस्वार्थ सेवा करते रहे।
VIP से भरा रहा कार्यक्रम स्थल:
कार्यक्रम में शामिल रहे- बड़े भाई सतीश कुमार सहित पूरा परिवार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, जितेंद्र कुमार, कौशल किशोर, रूहेल रंजन, एमएलसी संजय कुमार सिंह (गांधी जी) और ललन सर्राफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार व बड़ी संख्या में राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण। सभी ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
भगवती मंदिर में पूजा… फिर तालाब पर मछलियों को दाना:
मुख्यमंत्री ने भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अपने पैतृक घर के पास स्थित तालाब पहुंचे। तालाब में मछलियों को दाना खिलाया, जिसे देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े।
गांव में सीएम को बीच में पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को निर्देश भी दिए:
सीएम ने गांव व आसपास के लोगों से हाल-चाल पूछा। उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। करीब 30 मिनट तक कार्यक्रम चला।
उच्चस्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी:
कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे- सीएम सचिव कुमार रवि, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, आईजी जितेंद्र राणा, पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, नालंदा डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी, डीएसपी संजय कुमार जायसवाल, बीडीओ डॉ. पंकज कुमार, सीओ पूजा, मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार उर्फ पिंटू यादव, अवधेश सिंह, जदयू नेता रविशंकर, टुनटुन, बंटी, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग।
