नालंदा कांग्रेस की ओर से याद किये गए भोला बाबू; अकेला बोले- उनके सान्निध्य में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला

-पंचमुखी न्यूज़-
बिहारशरीफ डेस्कl नालंदा के विकास पुरुष, पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता व बेन के पूर्व जिला पार्षद रामनरेश प्रसाद सिंह उर्फ़ भोला बाबू की 11वीं पुण्य तिथि पर स्थानीय राजेंद्र आश्रम में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला की अध्यक्षता में आयोजित की गईl श्री अकेला ने कहा कि भोला बाबू एक आदर्श थेl उनके सान्निध्य में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलाl वह जीवनपर्यंत कांग्रेस में रहकर अपने विचारों के बल पर पार्टी को मजबूत कियाl इतना ही नहीं, उनके विचार आज भी हमारे लिए आदर्श हैंl

इस अवसर पर पूर्व विधायक अनील सिंह ने कहा कि 1983 के मेरे चुनाव में चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य किए थे तथा बेन में उनका विकास आज भी उदाहरण स्वरुप हैl कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा (अधिवक्ता) ने कहा कि भोला बाबू पटना से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस की चर्चा करते थेl अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित ने भी भाग लिया तथा भोला बाबू के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लियाl

कार्यक्रम में हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, किशोर कुमार, रणधीर रंजन मंटू, विवेक यादव, अजीत कुमार, फरहत जवीं, संजू पांडे, मंजू कुमारी, जेड इस्लाम, सरफराज मलिक, स्वीटी इस्लाम, दिलीप मंडल, रमेश कुमार, कृष्ण दास, नंदू पासवान, अखिलेश्वर कुशवाहा, नरेंद्र शाही, शशि भूषण, माउज़र सिंह, रमेश कुमार, नृपेंद्र कुमार, बच्चू सिंह, रामकेश्वर प्रसाद, अनिल चंद्रवंशी, सुरेंद्र पासवान, संजीव कुमार बिट्टू आदि नेताओं ने भी भोला बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कियाl साथ ही भोला बाबू के बताए गए मार्ग पर चल कर इस जिला में आने वाले चुनाव में एकताबद्ध होकर कांग्रेस को गांव-गांव तक उनके बताए गए नीतियों पर चलकर कांग्रेस को विजय दिलाने का संकल्प लियाl साथ ही कहा कि कांग्रेस की विजय ही भोला बाबू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगीl बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व में “भोला बाबू अमर रहें” के नारों से जय घोष कर कार्यक्रम को चार चांद लगाने का काम किया तथा राजेंद्र आश्रम नारों से गुंजायमान हो उठा l

बाजार समिति चौराहा पर लगायी जाए भोला बाबू की प्रतिमा:
राष्ट्रीय राजपूत महासभा व लोकशक्ति विकास पार्टी की ओर से गुरुवार को उदंतपुरी मोहल्ला निवासी विकास पुरुष रामनरेश प्रसाद सिंह उफ भोला बाबू का स्मृति दिवस समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही बिहार सरकार से बाजार समिति चौराहा पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिमा लगवाने के लिए एक लाख हस्ताक्षर युक्त आवेदन सरकार को जल्द ही भेजा जाएगा।

साथ ही एक से 31 अगस्त तक जिले में एक हजार पौधे लगाये जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में 15 हजार प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नीतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू, पूर्व विधायक अनिल कुमार, श्याचरण प्रसाद, निरंजन सिंह, रईस अहमद जाफरी, नागेश्वर सिंह, अभिराम गौरव, ओमप्रकाश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, उदयराज सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रो. सूर्यकांत चंद्रपाल, डॉ. प्रदीप कुमार, दिनेश सिंह, राधेश्याम चौहान, जनार्दन सिंह, अजय कुमार सिंह, अनोज कुमार, शशिभूषण सिंह, संजय त्रिवेदी, मुन्ना पांडेय, जीवन बाबू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!