- डॉ अरुण कुमार मयंक –
बिहारशरीफ डेस्क |बिहारशरीफ** के मद्रास मैरिज हॉल, कारगिल चौक में रविवार को प्रतिभा, सम्मान और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे माहौल को गौरव और प्रेरणा से भर दिया। कुर्मी समाज की सामाजिक संस्था “कोचैसा परिवार” द्वारा लगातार सातवें वर्ष आयोजित “7वां प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” में CBSE एवं BSEB के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 39 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो, डॉक्यूमेंट्स फाइल और ट्रेवल बैग देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद अभिभावकों और समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाओं का जोरदार उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल समाज, राज्य और देश की असली ताकत बनेंगे। बच्चों से आह्वान किया गया कि वे कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ें तथा सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचकर अपने परिवार, समाज और देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
इन श्रेणियों के छात्रों को मिला सम्मान:
- BSEB 10वीं – 16 छात्र
- BSEB 12वीं – 15 छात्र
- CBSE 10वीं – 05 छात्र
- CBSE 12वीं – 02 छात्र
- गणेश वंदना प्रस्तुति – 01 छात्र
सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं:
इस गौरवपूर्ण समारोह में काजल कुमारी, मुस्कान भारती, आराधना कुमारी, सलोनी कुमारी, संध्या सिन्हा, प्रत्यूष कुमार, शांतनु कुमार, मनीषा भारती, रितेश कुमार, गुलशन कुमार, शशिकांत कुमार, पल्लवी कुमारी, अर्चना कुमारी, अविनाश कुमार, राकेश कुमार, खुशी कुमारी, पंकज कुमार, खुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी, मधुबाला सिन्हा, बबली कुमारी, रिशी कुमारी, काजल कुमारी, विशाल कुमार, कोमल कुमारी, अनिशा भारती, अंजली सिन्हा, अन्नू कुमारी, अनिशा कुमारी, रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, नंदनी रंजन, मुस्कान भारती, ईशु राज, सुशांत कुमार, मयंक रंजन, आयुष कुमार, श्रेयस राज, अंशु कुमारी तथा वाणी सिन्हा को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जबकि अभिभावकों ने भी इस पल को गर्व के साथ कैमरों में कैद किया।
सम्मान से लेकर प्रीति भोज तक, हर पल रहा यादगार:
कार्यक्रम का समापन मद्रास मैरिज हॉल के बेसमेंट में आयोजित भव्य प्रीति भोज के साथ हुआ। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए अभिभावकों, विद्यार्थियों, आयोजकों और समाज के गणमान्य लोगों ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। समारोह के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए हॉल संचालक संजू कुमार के प्रति कोचैसा परिवार ने विशेष आभार व्यक्त किया।
पंचमुखी न्यूज़ संदेश:
प्रतिभा का सम्मान ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। “कोचैसा परिवार” का यह प्रयास न सिर्फ मेधावियों का मनोबल बढ़ा रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षा, मेहनत और सफलता की नई उड़ान भरने की प्रेरणा दे रहा है।
