
पटना से सामने आए बिहार मंत्रिमंडल के ताजा आंकड़ों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत 35 मंत्रियों वाली सरकार में 32 मंत्री करोड़पति हैं, जबकि सिर्फ तीन मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति लाखों में है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सरकार के 10 मंत्री खुद सीएम सम्राट चौधरी से भी ज्यादा अमीर हैं।
- पंचमुखी न्यूज़ –
पटना डेस्क। पूरे मंत्रिमंडल की कुल संपत्ति 220.89 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनमें शीर्ष पांच मंत्रियों के पास ही 102 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। यानी बिहार कैबिनेट की लगभग 46 फीसदी दौलत सिर्फ पांच नेताओं के पास केंद्रित है।
बिहार सरकार की सबसे अमीर मंत्री बनीं रमा निषाद, 31.86 करोड़ की मालकिन
बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री रमा निषाद सबसे अमीर मंत्री बनकर उभरी हैं। उनके पास 31.86 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
टॉप-3 सबसे अमीर मंत्री
- रमा निषाद – 31.86 करोड़
- डॉ. श्वेता गुप्ता – 29.24 करोड़
- अशोक चौधरी – 22.39 करोड़
इनके बाद भी कई बड़े चेहरे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
शीला कुमारी – 9.50 करोड़
डॉ. दिलीप जायसवाल – 9.33 करोड़
शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल – 9.25 करोड़
विजय कुमार सिन्हा – 8.81 करोड़
श्रेयसी सिंह – 7.62 करोड़
CM सम्राट चौधरी की संपत्ति 6.38 करोड़, फिर भी 10 मंत्री निकले आगे!
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 6.38 करोड़ रुपये की संपत्ति है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनकी ही कैबिनेट के 10 मंत्री उनसे ज्यादा अमीर हैं। सियासी गलियारों में अब चर्चा तेज है कि बिहार की राजनीति में सत्ता के साथ संपत्ति का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है।
सबसे गरीब मंत्री के पास सिर्फ 23 लाख! करोड़पतियों के बीच ‘लखपति क्लब’ भी चर्चा में
जहां एक ओर कई मंत्री करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं कुछ मंत्री अब भी लाखों की श्रेणी में हैं।
बिहार सरकार के सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री:
संजय कुमार – 23.85 लाख
संजय सिंह टाइगर – 32.61 लाख
नंदकिशोर राम – 32.80 लाख
करोड़पति मंत्रियों के बीच इन तीन नेताओं की संपत्ति सबसे कम होने की वजह से ये अब चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
बिहार कैबिनेट में महिलाओं का जलवा! पुरुष मंत्रियों से तीन गुना ज्यादा औसत संपत्ति
इस रिपोर्ट का सबसे बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश महिला मंत्रियों की मजबूत आर्थिक स्थिति को लेकर सामने आया है। बिहार सरकार की पांच महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति 16 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है, जबकि पुरुष मंत्रियों की औसत संपत्ति 4.68 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि बिहार की राजनीति में महिला नेताओं का प्रभाव और आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ रही है।
करोड़ों की राजनीति पर बिहार में छिड़ी नई बहस:
इन आंकड़ों के सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक संपत्ति, चुनावी पारदर्शिता और नेताओं की आर्थिक ताकत को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। जनता अब यह सवाल भी पूछ रही है कि आखिर राजनीति में इतनी बड़ी संपत्ति का स्रोत क्या है और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर इसका कितना असर पड़ता है।
बिहार की राजनीति में यह ‘करोड़पति कैबिनेट’ आने वाले दिनों में बड़ा चुनावी मुद्दा भी बन सकता है।
