
- डॉ अरुण कुमार मयंक –
पटना डेस्क। बिहार की राजनीति में आज बड़ा सियासी धमाका हुआ। सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद देर शाम सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा दो बड़े विभागों—स्वास्थ्य और शिक्षा—को लेकर हो रही है। वर्षों से शिक्षा विभाग जेडीयू के पास और स्वास्थ्य विभाग बीजेपी के खाते में रहता था, लेकिन इस बार पूरी तस्वीर बदल गई है।
सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, जिन्हें सरकार में बेहद अहम स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं बीजेपी कोटे से मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग देकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी समेत कई ताकतवर विभाग अपने पास रखे हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार की कमान पूरी तरह उनके हाथ में रहेगी।
सम्राट सरकार में किसे मिला कौन सा विभाग? पढ़ें पूरी लिस्ट:-
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
गृह विभाग
सामान्य प्रशासन
निगरानी समेत कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे
निशांत कुमार
स्वास्थ्य मंत्री
मिथिलेश तिवारी
शिक्षा विभाग
विजय सिन्हा
कृषि मंत्री
नीतीश मिश्रा
नगर विकास एवं आवास विभाग
दिलीप जायसवाल
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
रामकृपाल यादव
सहकारिता विभाग
बुलो मंडल
ऊर्जा विभाग
इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार
पथ निर्माण विभाग
विजय कुमार चौधरी
जल संसाधन एवं संसदीय कार्य
लेशी सिंह
भवन निर्माण विभाग
श्रवण कुमार
ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग
दामोदर रावत
परिवहन विभाग
संजय सिंह टाइगर
उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग
अशोक चौधरी
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
भगवान सिंह कुशवाहा
योजना एवं विकास विभाग
मदन सहनी
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग
संतोष कुमार सुमन
लघु जल संसाधन विभाग
रमा निषाद
पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
रत्नेश सदा
आपदा प्रबंधन विभाग
शीला मंडल
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
केदार प्रसाद गुप्ता
पर्यटन विभाग
सुनील कुमार
ग्रामीण कार्य विभाग
श्रेयसी सिंह
उद्योग एवं खेल विभाग
मो. जमा खान
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
नंद किशोर राम
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
प्रमोद कुमार
खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति विभाग
स्वेता गुप्ता
समाज कल्याण विभाग
दीपक प्रकाश
पंचायती राज विभाग
संजय कुमार
गन्ना उद्योग विभाग
संजय कुमार सिंह
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
रामचंद्र प्रसाद
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग बदलने से बढ़ी सियासी हलचल:
इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश विभागों के फेरबदल से निकाला जा रहा है। जेडीयू को स्वास्थ्य विभाग और बीजेपी को शिक्षा विभाग मिलने के बाद विपक्ष भी हमलावर हो गया है। राजनीतिक जानकार इसे आने वाले चुनावों की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
निशांत की एंट्री से बिहार की राजनीति में नया अध्याय:
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री को बिहार की राजनीति का बड़ा मोड़ माना जा रहा है। स्वास्थ्य जैसे बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब सबकी नजर उनके कामकाज पर टिक गई है।
पंचमुखी न्यूज़ की नजर:
सम्राट सरकार का यह मंत्रिमंडल सिर्फ विभागों का बंटवारा नहीं, बल्कि बिहार की नई राजनीतिक पटकथा का ट्रेलर माना जा रहा है। आने वाले दिनों में यही टीम बिहार की राजनीति का तापमान तय करेगी।
